बहराइच: काजीपुरा स्थित अपने आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कबडियन पुरवा के पीड़ितों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा
पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने अपने काजीपुरा स्थित आवास पर महसी महाराजगंज में हुई हिंसा मामले के शिकार हुए कबडियन पुरवा के पीड़ितों से मुलाकात की। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान पूर्व मन्त्री ने सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।