बहराइच: प्यारे पुरवा निवासी व्यक्ति की जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
ज़मीनी रंजिश के चलते थाना राम गांव क्षेत्र के प्यारे पुरवा निवासी छोटू पुत्र प्रहलाद पर उसके चचेरे भाई ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया इस घटना में वह घायल हो गया। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घायल की पत्नी माया ने बताया कि घटना बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात्रि को अंजाम दी गई है।