शिवपुरी नगर: नरैयाखेड़ी में खेत पर गए व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में उपचार जारी
नरैयाखेड़ी के रहने वाले शिमला जाटव ने बताया कि उसके चाचा रामेश्वर जाटव उम्र 50 साल खेत पर मोटर की कुंडी लगाने गए थे. इसी दौरान पीछे से अज्ञात युवक ने सिर पर कुल्हाड़ी या सरिया से हमला कर दिया. जिसके कारण वह वहीं पर गिर गए. इसके बाद परिजनों को जानकारी जैसे ही लगी तुरंत 100 नंबर लगाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार जारी है।