शिवपुरी नगर: गोपालपुर में दो पक्षों के बीच हो रहा था विवाद; बीच-बचाव करने गई महिला के साथ 6 लोगों ने की मारपीट, SP से की शिकायत
गोपालपुर थाना क्षेत्र के महिला मंजूबाई पत्नी रामबाबू मोगिया ने बताया की बीते रोज पूर्व गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें वह बीच बचाव करने चली गई। जिसके बाद वह कल रविवार दोपहर 12:00 घास लेने जा रही थी। तभी इंद्र मोगिया उसकी पत्नी एवं उसके साथ अन्य लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने आज दोपहर 2 बजे एसपी से की है।