पालोजोरी: पालोजोरी में 'ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स' के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
जिला प्रशासन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर की पहल पर सोमवार को पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय में 'ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स' कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी को दूर करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।