लालगंज: हलिया में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, 2 प्रार्थना पत्रों में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
हलिया थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर बाद 2:00बजे संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों द्वारा 2प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। दोनों प्रार्थना पत्र भूमि विवाद से संबंधित रहा। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व, पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।