लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध आयात-निर्यात एवं परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको अभियान चलाया गया. बुधवार अपराह्न 12:25 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. पुलिस द्वारा इसे लेकर सघन जांच की गई.