दरियापुर: मही नदी में तीन दिन चला खोज अभियान, अरुण राय का शव मिलते ही परिवार में कोहराम
मही नदी में स्नान करने के दौरान लापता हुए दुर्बला गांव निवासी 48 वर्षीय अरुण राय का शव सोमवार को तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। तीन दिनों तक गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार तलाश करती रही। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों की उम्मीद टूट गई और घर में चीख-पुक