लखीसराय: लखीसराय लायंस क्लब भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मैट्रिक एवं इंटर में अव्वल छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
बुधवार को लखीसराय के लायंस क्लब सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पूर्वाह्न 11:30 बजे इसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी,प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. यहां वर्ष 2026 में दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में अव्वल आए 400 छात्र सम्मानित हुए.