राजगढ़ी: डीएलएड प्रशिक्षु ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध में बड़कोट में प्रदर्शन किया
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में एकत्रित डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के विरोध शुुरु कर दिया है। प्रशिक्षुओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। डीएलएड प्रशिक्षुओं नेविधायक संजय डोभाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने सीएम और शिक्षा मंत्री से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को दो चरणो में कराने की मांग की।