राजगढ़ी: जानकी चट्टी में जिला पंचायत की कुली एजेंसी द्वारा घोड़े-खच्चर संचालकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया
एजेंसी 120 की जगह 500 रुपये वसूल रही है। पर्ची काटने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जानकी चट्टी में घोड़े खच्चर संचालकों की रोटेशन प्रीपेड व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।संचालक जबर सिंह असवाल ने बताया कि कुली एजेंसी द्वारा यमुनोत्री धाम जाने के लिए जो रशीद काटी जा रही है, उसका निर्धारित शुल्क 120 रुपये है, कुली एजेंसी 500 रुपये वसूल रही है।