मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, मचा हड़कंप
शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे आरपीएफ ने कछवा थाने पर सूचना देते हुए बताया कि नारायनपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना कछवा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया परंतु पहचान नहीं हुआ मृतक के शरीर पर सफेद रंग की लुंगी व सफेद रंग का बनियान पहने हुए हैं।