मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली के बाहर विवाहिता का शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आश्वासन
शहर कोतवाली के बाहर शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। मृतका के पिता सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी वात्सल्य वर्मा गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब अपने ससुराल में संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी।