मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में डीएम के अर्दली और पुलिस पर अधिवक्ता ने लगाया अभद्रता का आरोप, नोंकझोंक का वीडियो आया सामने
कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता ने डीएम के अर्दली और पुलिस पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कलेक्ट्रेट में पुलिस से नोंकझोंक का वीडियो सामने आया है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि वह अपने क्लाइंट के साथ डीएम से मिलने गए थे, जहां पर उनके साथ और डीएम के अर्दली ने अभद्रता किया। पुलिस ने धक्का मुक्की किया।