मिर्ज़ापुर: कछवा के तिवारीपुर में बारात में हर्ष फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कछवा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बारात में हर्ष फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे का मामा लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहा है। इसी मामले में पुलिस ने पिछले दिनों करवाई किया था।