भभुआ: रामपुर गांव में राजद का झंडा लगाने का विरोध करने पर जन सुराज के समर्थक की पिटाई, गंभीर रूप से घायल
Bhabua, Kaimur | Nov 9, 2025 रामपुर गांव में राजद का झंडा लगाने का विरोध करने पर जन सुराज के एक समर्थक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना रविवार की शाम लगभग 5 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय जमुना साह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बताया जाता है। घायल का सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।