भभुआ: भभुआ डीएम कार्यालय में डीएम और एसपी ने प्रेसवार्ता कर कहा- आज से चुनाव प्रचार बंद, बाहरी व्यक्ति जिला छोड़ दें
Bhabua, Kaimur | Nov 9, 2025 रविवार को शाम 6 बजे भभुआ डीएम कार्यालय में डीएम सुनील कुमार एसपी हरिमोहन शुक्ला संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किए। उन्होंने बताया कि आज से चारों विधान सभा में प्रचार प्रसार बंद हो गया है। वही जिला के मतदाता निवासी तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी को छोड़कर बाकी जो भी बाहरी व्यक्ति हैं वह अभिलंब जिला छोड़ देंगे। इसके अलावा होटल रेस्टोरेंट में जांच भी होगा।