भभुआ: भभुआ हवाई अड्डा में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम के बाद सड़क पर घंटों लगा रहा जाम
Bhabua, Kaimur | Nov 9, 2025 आज रविवार को भभुआ हवाई अड्डा में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया। वही कार्यक्रम खत्म होने के बाद 12:30 बजे सड़क के दोनों तरफ काफी भीड़ लग गई। उस भीड़ में कोचिंग के छात्र छात्राओं के अलावा सैकड़ो वाहन फंसे हुए थे। जाम में फंसे लोगों ने कहा कि चुनाव के अंतिम दिन हवाई अड्डा मैदान में नेता द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया था।