सतबरवा: सतबरवा के सेहरा गांव में मुखिया प्रतिनिधि ने पगड़ीपोशी के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सेहरा शिवमन्दिर के पास मुखिया कलावती देवी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि लालबिहारी प्रसाद ने पगड़ीपोशी करके दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला। लाल बिहारी ने इस दौरान पारंपरिक तरीके से माता दुर्गा देवी की पूजा अर्चना भी की। साथ ही विधि-विधान से माता के चरणों में रखकर अस्त्र-शास्त्र की पूजा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए