हुज़ूर: सोनकछ में मृत मवेशी को बाइक से घसीटते रहे पिता-पुत्र, गौ सेवकों ने थाने में की शिकायत
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 सोनकछ में बाइक सवार पिता और पुत्र मृत मवेशी को पीछे बांधकर घसीटते हुए दिखाई दिए। गो सेवकों ने बाइक से पीछा कर उन्हें रोका। जिसके बाद गोवंश को आरोपी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत बैरसिया थाने में की गई है।