हुज़ूर: जिले में बीआरटीएस हटाने से रोशनपुरा से कमला पार्क तक 23.40 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 6 लेन होगी सड़क
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 भोपाल में BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) हटने से रोशनपुरा से कमला पार्क तक सड़क 23.40 मीटर चौड़ी हो जाएगी। 3-3 लेन दोनों ओर रहेगी यानी शहर के बीचों -बीच 6 लेन सड़क हो जाएगी। वहीं बीच में सवा मीटर सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर ) रहेगी। नगर निगम ने बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने की शुरुआत भी कर दी है।