हुज़ूर: भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में रहने वाले किसान की सड़क हादसे में हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में रहने वाले किसान को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।