हुज़ूर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 भोपाल में एक महिला अपनी समस्या से परेशान होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और नगर निगम अमले ने महिला को टावर से उतारा। इस दौरान वहां जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस के अनुसार महिला फिजियोथेरेपिस्ट को मशीन बेचने का काम करती है।