हुज़ूर: शबरी नगर में सिरफिरे युवक ने किया मां का मर्डर
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 भोपाल में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। वह वेलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को घर लाना चाहता था, लेकिन मां ने मना कर दिया तो वह आग बबूला हो गया। पुलिस के अनुसार 15 फरवरी की सुबह शबरी नगर में महिला नंदा मोरे की मौत की सूचना प्राप्त हुई। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे व होंठ कटा हुआ था।