लालगंज: बसही गांव के सामने हुई सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी चालक की प्रयागराज में मौत, पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
लालगंज के बसही गांव के सामने गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी चालक धर्मेंद्र पटेल व अनिल मौर्य घायल हो गए थे। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां चिकित्सक ने स्वरूप रानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविंद्र पटेल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात 8बजे शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।