संवेदनशील शासन की मिसाल: बुनियाद केंद्र, खैरा
जब जनसेवा में मानवीय संवेदनाएं जुड़ती हैं, तब समाज के अंतिम व्यक्ति तक संबल और स्वाभिमान पहुँचता है। बिहार सरकार का समाज कल्याण विभाग निशक्त, वृद्ध और असहाय वर्ग के कल्याण के लिए अत्यंत संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से बुनियाद केंद्र, खैरा में विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी, चिकित्सीय जांच और परामर्श सेवाएं आत्मीयता के साथ दी जा रही हैं, ताकि कोई भी अभाव में इलाज से वंचित न रहे।
जिला प्रशासन आप सभी से अपील करता है कि आसपास के दिव्यांग, बुजुर्ग व जरूरतमंद व्यक्तियों को बुनियाद केंद्र, खैरा में मिल रहे इन निःशुल्क चिकित्सीय एवं परामर्शीय लाभों से अवश्य जोड़ें और समावेशी समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
#SocialWelfareBihar #DistrictAdministration #BuniyaadKendraKhaira #CareAndCompassion #bihargovtschool
Jamui, Bihar | Sep 11, 2026