भरगामा: खुटहा बैजनाथपुर में चुनावी रंजिश के चलते ट्रैक्टर से रौंदा एक व्यक्ति की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
अररिया के भरगामा प्रखंड के खुटहा बैद्यनाथपुर गांव में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मेहता के परिजनों पर चुनावी रंजिश में ट्रैक्टर चढ़ा कर रौंद दिया गया जिसमें एक सात साल के बच्चे की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.