भरगामा: शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव कराने के लिए भरगामा प्रखंड में प्रशासन ने कसी कमर, निकाला फ्लैग मार्च
पैक्स चुनाव के मद्देनजर सोमवार की शाम 4 बजे के करीब फारबिसगंज डीसीएलआर अमित कुमार व फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने भरगामा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान डीसीएलआर अमित कुमार ने बताया कि भरगामा प्रखंड क्षेत्र में (मंगलवार) को पैक्स का चुनाव होना है.