भरगामा: कुशमौल पंचायत के ग्रामीणों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया
भरगामा थाना क्षेत्र के कुशमौल पंचायत के ग्रामीणों ने अपने गांव में पूर्ण रूपेण नशा मुक्ति को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में अवैध नशे कारोबारियों के खिलाफ बैठक किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी प्रकार का नशा बिक्री या सेवन किसी भी हाल में नहीं होगी.