भरगामा: भरगामा प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में 19 पैक्सों के लिए अलग-अलग पंचायतों में बनाये गए 62 मतदान केंद्र पर मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हो गया. कुल 37685 वोटर में से एक बजे तक 40.18 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि शाम साढ़े चार बजे तक टोटल 60 प्रतिशत मतदान हुआ. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सुबह7बजे से हीं विभिन्न बूथ पर शुरू हो गया.