टीकमगढ़: टीकमगढ़ में यूपी के दो चोर गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा, ₹6 लाख 27 हजार का माल बरामद
टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र में हुई चार चोरियों का पुलिस ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा किया है। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि चार पुलिस टीमों ने आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। आरोपियों ने 6 लाख 27 का माल बरामद किया गया है।