सिरसागंज: नगर में गूंजे 'वंदे मातरम्' के जयकारे, 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा पदाधिकारी शामिल
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार सुबह सिरसागंज नगर में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। गांधी मंडी स्थित नगर पालिका परिषद परिसर से भाजपा के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।