बुधवार को पोड़ैयाहाट में धूमधाम से प्रकृति पर्व करमा मनाया गया।मूलतः बहनों द्वारा भाइयों की सलामती के लिए यह पर्व मनाया जाता है।पोड़ैयाहाट के विभिन्न मोहल्लों में दर्जनों स्थानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।यहां पूरी रात जागरण करते हुए नृत्य संगीत के साथ बहने करम देवता की प्रार्थना करेंगी।