टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का हुआ आयोजन, किए गए पंजीकरण
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 100 से अधिक दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं पंजीयन के उपरांत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।