टीकमगढ़: पपौरा चौराहे के पास वृद्ध महिला के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
टीकमगढ़ शहर के पपौरा चौराहा के पास एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल वृद्ध महिला ने बताया कि वह अपने बेटे को डांट रही थी, इसी दौरान संदीप नाम का शख्स आया और उसने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।