टीकमगढ़: पार्षद का रिटायर्ड पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी, 4 लोगों को संरक्षण देने का आरोप, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
कारी गांव से शेख लतीफ नाम का व्यक्ति गुरुवार को टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड है। पीड़ित ने बताया कि कारी के वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद अजीम खान अपने चचेरे भाइयों को संरक्षण दिए हुए हैं और अनावेदकगण द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है।