टीकमगढ़: पुरानी टेहरी बुनकरयाना में बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी बुनकरयाना में एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला पार्वती के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर के पास स्थित एक हैंडपंप से पानी कर रही थी इसी दौरान एक बाइक चालक ने उसे बाइक से टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।