टीकमगढ़: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर 65 चालकों के काटे चालान, वसूला ₹21600 का शमन शुल्क
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन हेतु टीकमगढ़ जिले में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा 65 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 21,600 समन शुल्क वसूला गया।