गोपालगंज: भड़कुईया मोड़ पर कार से टकराई स्कूटी, हादसे में स्कूटी सवार मां बेटी जख्मी, मां की सदर अस्पताल में हुई मौत।
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुईया के समीप एक कार से स्कूटी अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार डोमाहाता गांव निवासी मां बेटी जख्मी हो गई। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे में जख्मी मां सुलेखा खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई।