गोपालगंज: जिगना मलाही टोला गाँव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 5 लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना मलाही टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, जिसको लेकर मारपीट हो गई।