बरहेट: शिवगादी धाम में पुलिस अधीक्षक ने की बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव की पूजा अर्चना
गुरुवार के देर अपराह्न साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक बरहरवा नितिन खंडेलवाल ने शिवगादी धाम में बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव की पूजा अर्चना किए। पुलिस कप्तान ने इस दौरान क्षेत्र के लोगों की कल्याण और सुख समृद्धि की प्रार्थना बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव से की। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी के अलावे प्रबंध समिति के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।