लालगंज: पटना और हाजीपुर खनन विभाग की टीम ने लालगंज के यूसुफपुर घाट पर छापा मारा, दो ट्रैक्टर ज़ब्त
लालगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर सहित विभिन्न गंडक घाटों पर पटना एवं हाजीपुर खनन विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की छापेमारी के दौरान बालू लोड दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है इसके साथ ही उक्त एक ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लिया गया है इसके साथ ही उक्त दोनों ट्रैक्टर को लालगंज थाना पर कर लाया गया हालांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है