रामनगर में बिजली चोरों पर गिरा विजिलेंस का चाबुक देहरादून, हल्द्वानी व रुद्रपुर विजिलेंस टीम की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप
#रामनगरहैडलाइन -बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए आज सुबह विजिलेंस और पावर कॉरपोरेशन की टीम ने रामनगर क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है, इस अचानक हुई छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया, इस कार्रवाई में देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर विजिलेंस टीम के साथ-साथ हल्द्वानी सर्किल पावर कॉरपोरेशन की विशेष टीम शामिल रही, टीम ने रामनगर डिवीजन के शहरी क्षेत्रों में एक साथ कई संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड मारी है,बिजली चोरी की शिकायतों पर हुई इस सख्त कार्रवाई के दौरान कई घरो में अवैध तरीके से कि जा रही बिजली की कटिया और हेरफेर पकड़ी गई है।
#बिजलीचोरी #पावरकॉरपोरेशन #विजिलेंसपावरकॉरपोरेशन #newsviral #newstoday #NewsAlert #allfollowers #Ramnagarnews