थरथरी: प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने प्रमुख का व नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद ने उप प्रमुख का स्वागत किया
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजदेव कुमार रजक व नगर पंचायत कार्यालय में उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन ने प्रमुख पिंकू देवी व उप प्रमुख दयाशंकर यादव को गुलदस्ता देकर कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख व उप प्रमुख ने कहा कि आप सबों का प्यार और समिति सदस्यों के सहयोग से मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा पूरा करूंगा।