आनंदपुरी: कौबा बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के कोबा बाईपास पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय कांतिलाल पुत्र प्रमोद वंडा, निवासी डोकर, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।