शाजापुर: ग्राम बटवाड़ी निवासी महिला की कीटनाशक दवाई पीने से मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
शाजापुर। बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम बटवाड़ी निवासी महिला की कीटनाशक दवाई पीने से मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनाबाई पति होकमसिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बटवाड़ी की अज्ञात कीटनाशक दवाई का सेवन करने मौत हो गई। शव का बुधवार को शाजापुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया ।