लातेहार: श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों की बेहतर व्यवस्था के लिए एसएसबी ने किया श्रमदान
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सराहनीय पहल की।बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देश पर एसएसबी के जवानों ने शहर के औरंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर श्रमदान किया।