गोपालगंज: जिले में नॉन बैंकिंग कंपनियों द्वारा ठगी का आरोप, हजारों लोग हुए शिकार, डीएम से की शिकायत
गोपालगंज। विभिन्न नॉन बैंकिंग कंपनियों के ठगी के शिकार लोगों ने शहर में बुधवार को दोपहर 1 बजे से विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान पीड़ितों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। साथ ही विभिन्न कंपनियों द्वारा ठगी की गई करोड़ों रुपए वापस दिलाने को गुहार लगाई।