गोपालगंज: साधु चौक निवासी विमलेश किशोर पाण्डेय का 8 वर्षीय पुत्र अंशु पाण्डेय लापता, पुलिस कर रही जाँच
नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक निवासी विमलेश किशोर पाण्डेय का 8 वर्षीय पुत्र अंशु पाण्डेय लापता हो गया है। वहीं परिजनों के द्वारा इस मामले में नगर थाने की पुलिस को आवेदन दिया गया है। नगर थाने की पुलिस आवेदन लेकर लापता हुए 8 वर्षीय अंशु पाण्डेय की खोजबीन में जुट गई है। गोपालगंज पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर बुधवार की सुबह 11:00 बजे फोटो जारी किया गया है।