गोपालगंज: साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पैसे वापस दिलाए
उचकागांव थाना क्षेत्र के नवतन हरैया गांव निवासी एक युवक के खाते से साइबर अपराधियों ने 99 हजार 999 रुपये की ठगी कर ली थी। वहीं ठगी की इस मामले में प्राथमिकी करने के साथ ही बुधवार को साइबर थाना की पुलिस ने जांच की प्रकिया पूर्ण करने के बाद पीड़ित के खाते में पैसा को वापस कराने का कार्य की है।